सोनभद्र

अनपरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात

अनपरा/सोनभद्र अनपरा में बारावफात (मुहम्मद साहब के जन्मदिन) का पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया गया। मुहम्मद साहब के पैदाइश के मुबारक मौके पर अनपरा पहाड़ी मस्जिद, नूरिया मुहल्ल्ला के अलावा जगह जगह गाजे-बाजे के साथ अंजुमन हुसैनी कमेटी, इत्तेहादुल मुस्लेमीन ,ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी, कादिरी कमेटी जुलूस ए मुहम्मदी निकाल कर जश्न मनाया गया। इस दौरान आम जन के लिये लंगर का इन्तजाम किया गया। जुलूस के दौरान सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई तो डीजे के धुनों पर लोग झूमते हुए नजर आये।

नारे तकबीर अल्लाह हु अकबर,पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल की गूंज से पूरा जुलुस गूंज उठा। ये जुलुस नूरिया मुहल्ला से होते हुए रेनुसागर,ककरी कालोनी, झूलनट्राली, औड़ी मोड़,काशीमोड़,अनपरा कालोनी होते हुए वापस नूरिया मुहल्ला गया। वहीँ रेनुसागर कालोनी, कोलगेट, झूलनट्राली,औड़ी मोड़, काशिमोड़,अनपरा कालोनी, नूरिया मुहल्ला सहित अनपरा थाना में शिरनी का इंतज़ाम किया गया था। मुहम्मद जुलूस मे गुंबद ए खजरा लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा।

इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद अनपरा एसएचओ पंकज पांडेय सहित रेनुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह सुरक्षा की दृष्टि जुलुस के साथ मय फोर्स नजर आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App