सोनभद्र

कोन पुलिस ने कंटेनर सहित 32 भैस बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

थाने की पुलिस ने कंटेनर वाहन से ले जाए जा रहे 32 भैंस व भैसा बरामद किए।साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पशु तस्करों के रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान एक संदिग्ध वाहन कंटेनर को रोका गया जिसमे 32 भैंस व भैसा लोड किए गए थे जिन्हे कब्जे में लिया गया साथ ही दो पशु तस्करो शिबू पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम असदुल्लाहपुर रुही थाना पोखराज जनपद कौशांबी और साहिल पुत्र मोनू निवासी भरवाही नई बाजार थाना पोखराज जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया

गया। आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वाहन स्वामी अरमान पुत्र राजू निवासी ग्राम नया नगर भारवाही थाना पोखराज जनपद कौशांबी,पशु तस्कर अंसार पुत्र जलील अहमद निवासी विशुनपुर थाना नगर उंटारी जिला गढवा झारखंड और जैनतुल्ला पुत्र भोला अंसारी निवासी सोनपुरवा थाना रंका जिला गढवा झारखंड के सहयोग से झारखंड राज्य से पशुओं को खरीद फरोख कर क्रूरता पूर्वक वाहन में लादकर बेचने हेतु कानपुर ले जा रहे थे। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, चांचिकला चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह,कांस्टेबल लतीफ सिद्दीकी,राम यादव शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App