सोनभद्र

जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया।जिसका खुलासा आज घोरावल सीओ ने किया।बताया गया कि पुलिस रात्रि गश्त भ्रमण में निकली थी संदिग्ध देखे जाने पर युवक को रोक कर उससे पूछताछ किया तो पुलिस को देखकर वह युवक घबरा गया।युवक ने अपना नाम प्रशांत कुमार निषाद पुत्र कुंज बिहारी निषाद निवासी ग्राम भगीरथपुर थाना कंछवा जिला मीरजापुर बताया।कड़ाई से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो उसके झोले से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित और 3 जिंदा कारतूस 32 बोर का बरामद किया गया।आशंका जताई गई कि युवक किसी बड़ा वारदात की फिराक में रहा होगा।पुलिस उसे गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले से जुड़े आरोपित प्रशान्त कुमार निषाद को शनिवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उप निरीक्षक त्रिभुवन राय,हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह,मुरेश, कांस्टेबल विपिन कुमार,होमगार्ड बालकिशुन रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App