सोनभद्र

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित

ओबरा(नीरज भाटिया)-हर घर नल जल योजना के तहत पनारी में पेयजल परियोजना का निर्माण कर रही एल एंड टी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्थानीय कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में स्थानीय नागरिकों के साथ कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रक्त केंद्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के तकनीकी सहयोग से आयोजित शिविर शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। रक्तदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किया जाएगा। शिविर में कंपनी के रंजीत कुमार, प्रदीप चहल, गौतम, शुभंकर दीक्षित, रवि, दीपक पुरोहित, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, बबलू पटेल, सूबेदार गोड, रामचंद्र गोड सहित तमाम लोगों ने रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App