सोनभद्र

बारावफात विश्वकर्मा पूजा को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना परिसर मे शुक्रवार को थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता मे बर्वफ़ात एव विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाँव के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक आहूत की गयी।
प्रभारी निरीक्षक ने बर्वफ़ात का जलूस की जानकारी लिया कस्बा निवासी शराजुद्दीन, फिरोज, जाकिर ने बताया की सभी मुस्लिम भाई मस्जिद पर एकत्रित होंगे उसके बाद जलूस वहा से उठ कर पूरा कस्बा भर्मण करने के बाद पुनःमस्जिद पर पहुँच समाप्त हो जाएगी।ग्राम प्रधान सुरेंद्र रवानी, जगनरायण ने बताया की विश्वकर्मा पूजा हम लोग अपने घर व दुकान पर ही मनाते है सभी की बातो को सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा की अराजकता फैलाने वालों की जगह जेल में होगी अगर कोई व्यक्ति आपसी भाई चारा को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा ऐसे व्यक्ति को आप लोग भी चिन्हित कर पुलिस को सूचना दे उस पर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान सुरेंद्र चन्द्रवंशी, जगनरायण, फिरोज,महमूद,शराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App