सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में घायलो को सीआईएसएफ के जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय सीआईएसएफ कालोनी के पास एक चार पहिया वाहन ने पास लेने के चक्कर मे बाइक को टक्कर मार दी जिससे सवार सहित बाइक लगभग 15 फ़ीट नीचे बगल के पुलिया में गिर गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर छोटेलाल 32 वर्ष,लालमत 40 वर्ष और रामलखन 45 वर्ष निवासी ढोटी बैढ़न से बाइक से घूमने बीजपुर आ रहे थे कि सीआईएसएफ कालोनी के पास एक वाहन पास लेने में टक्कर मार दिया जिसमें तीनो बाइक सवार बाइक सहित लगभग 15 फ़ीट पुलिया के नीचे गिर गए राहगीरों की हल्ला गुल्ला सुनकर सीआईएसएफ के दो जवान क्राइम विंग के आरक्षक/ जीडी राणा हर्षवर्धन और आरक्षक /जीडी उमेश प्रसाद ने तत्काल पुलिया के नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश घायलो को एम्बुलेंस के सहारे एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक तीनो का इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App