सोनभद्र

बिजली के चपेट में आने से गाय की मौत

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में बिजली के करंट लगने से एक गाय की मौत पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार के दिन दोपहर में 12 बजे के लगभग वैनी गांव निवासी बबुन्दर यादव अपनी गाय लेकर सिवान में चराने के लिए जा रहे थे तभी वैनी पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर से लटका तार गाय के पैर में फस गया जिससे गाय को बिजली का करंट लग गया और छटपटाने लगी जिसे देख बगल में पशु पालक सोर मचाने लगे शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए और ग्राम प्रधान को सूचना दिए ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग को फोन करके बिजली कटवा दिया तब तक गाय कि मौत हो गई । जिसकी सूचना रायपुर थाना पर देकर पशु अस्पताल के डॉक्टर को भी इसकी सुचना दे दी गई वहीं लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही से घटना हुआ है ट्रांसफार्मर के दोनों तरफ तार का जाली नहीं घेरने के कारण हुआ है अगर बिजली के ट्रांसफार्मर के अगल-बगल लोहे का जाल नहीं घेरा गया तो आए दिन दुर्घटना हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग कि होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App