सोनभद्र

दसवीं की छात्रा ने की खुदकुशी।

बभनी(मु.कलाम) स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवें गांव में वृहस्पतिवार की सुबह घर से कुछ दूर कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा का शव ईमली के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकती हुई मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शकुंती 15 पुत्री रमाशंकर गोंड निवासी बरवें का शव वृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर ईमली के पेड़ से लटकता हुआ मिला।बेटी के शव को देखते ही माता पिता के होश उड़ गए।वही दोनों भाई फूट फूटकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को शकुंती घर से दोपहर बाद बगैर बताये ही निकली।इसके बाद वह घर नही लौटी।जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो आस पास पड़ोस में खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।रात गुजर गई लेकिन शकुंती घर वापस नहीं लौटी। वृहस्पतिवार को सुबह जब लोग अपने खेतों पर जा रहे थे तो ईमली के पेड़ में लटकते हुए शव को देखा।जब नजदीक जाकर देखा तो वह शकुंती का ही शव था।बेटी के शव को देखते ही माता-पिता के होश उड़ गए और भाई बहन फूट फूटकर रोने लगे।शकुंती कक्षा 10 की छात्रा थी।उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी।वह दो भाईयों के बीच एक बहन थी। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App