सोनभद्र

अखिलेश मिश्रा ने चोरी हुई बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) अखिलेश मिश्रा ने चोरी हुई बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।

लवलेश सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी जायका वन कालोनी बीजपुर ने तहरीर देकर बताया कि कि वन विभाग के कैम्पस से उसकी बाइक चोरी हो गया था। बीजपुर एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने त्वरित कारवाई करते हुये तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 66/2024 धारा 303 (2), 324 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया था।

दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे अखिलेश मिश्रा ने एक टीम गठित किया जिसमे उनके साथ एसआई अजय विक्रम यादव, श्रवण यादव, कांस्टेबल पुरूषोत्तम, कांस्टेबल जितेन्द्र पासवान, कांस्टेबल मंगल प्रजापति, हेड कांस्टेबल चालक रामशब्द यादव शामिल थे। बजरिये मुखबिर के द्वारा मालूम चला कि चोरी के आरोपी कोडार नवाटोला जाने वाला मार्ग के पास आने वाला है अगर अभी दबिश दिया जाये तो आरोपी पकड़ा जा सकता है। आनन फानन मे उक्त जगह दबिश देकर नन्दलाल उर्फ ध्रुपलाल पुत्र विजय वैश्य निवासी नेमना टोला नऊवापाथर बीजपुर, राजेन्द्र प्रजापति पुत्र जमुना प्रजापति निवासी नेमना टोला भण्टाबारी बीजपुर को चोरी के होंडा शाइन के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान