सोनभद्र

आगामी सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी मंडल का कार्यशाला संपन्न

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) बीजेपी चोपन मंडल का आगामी दिनों में शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर श्याम लाज में कार्यशाला आयोजित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे जी एवं विशिष्ट अतिथि अशोक मौर्या उपस्थित रहे कार्यशाला शुरू होने से पूर्व पं दिनदयाल उपाध्याय एवं पं श्यामा मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया| कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश के एक लाख बासठ हजार बारह बुथो पर एक साथ प्रषिक्षण कार्यक्रम होना तय हुआ साथ ही दो सितंबर को सदस्यता अभियान का शुरुआत किया जायेगा उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं है संगठन पर्व है क्योंकि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी सर्वग्राही बनाना है। सदस्यता अभियान दो चरणों में बनाना है आप सभी लोग अभी से तैयारी मे लग कर अधिक से अधिक सदस्य बनाये। वही प्रभारी अशोक मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर डा सत्येंद्र आर्य, सत्य प्रकाश तिवारी, विकास चौबे, तेजवंत पाण्डेय, विकास सिंह छोटकू, डा सुरेन्द्र मौर्या, राहुल सिंह, मनीष तिवारी, घनश्याम चौधरी, सुदामा गोंड़, संजय केशरी,प्रेम पटेल,सोनी रावत,शबनम मिश्रा, रामदुलारे खरवार, रामकुमार सोनी, हिमांशु प्रियदर्शी,धर्मशीला देवी, पूजा पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार