सोनभद्र

सड़को पर हुये गड्‌ढो की भरने की जिम्मेदारी पंकज पांडेय ने संभाली, पीडब्लूडी सो रहा कुम्भकर्णी नींद

अनपरा/सोनभद्र सड़को पर हुये गड्‌ढो की भरने की जिम्मेदारी पंकज पांडेय ने संभाली, पीडब्लूडी सो रहा कुम्भकर्णी नींद। जी हा सही सुना आपने जो काम पीडब्लूडी के अधिकारी को करना चाहिये हो काम अनपरा पुलिस कर रही है। अनपरा की सड़को पर हुये गड्‌ढो काे भरने का जिम्मा अब पुलिस विभाग ने संभाल लिया है क्योकि पीडब्लूडी अधिकारी को यह दिखाई नही दे रहा है। सुबह शाम पीक आवर्स मे गड्ढ़ो के कारण लगने वाले जाम से पुलिस को ही दो चार हाेना पड़ता है। इसी क्रम मे डिबुलगंज और कहुआनाला मुख्य सड़क पर बने गड्ढे जो विगत कुछ दिनो से जाम और दुर्घटना के सबब बने हुए थे। पीडब्लूडी विभाग कुम्भकर्णीय नींद मे सो रहा था।

अनपरा एसएचओ पंकज पांडेय ने नेक पहल करते हुये नगर पंचायत के सहयोग से खुद मौके पर मौजूद रहकर गड्ढ़ो को भरवाया। पंकज पांडेय ने बताया कि गड्ढ़ो की वजह से आये दिन जाम लग रहा था और लोगो के गिरकर चुटहिल होने की आशंका बनी रहती थी इस वजह से उक्त गड्ढ़े को भरवाया गया है। उनके इस नेक पहल की लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दुद्धी में यादव महासभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व शिक्षा सुधार पर हुआ... दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर प्रखंड के संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र भव्य कलश यात्रा कल और नव दिवसीय राम कथा का आयोजन गुरुवार से कोन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा
Download App