सोनभद्र

बैसाखी के सहारे विधुत बितरण निगम के जर्जर पोल हादसे को देता निमंत्रण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) पूर्वांचल विधुत बितरण निगम के अधीन ग्रामीण अंचल में बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए जर्जर पोल और उपकरण अब खुद बैसाखी के सहारे खड़े हैं।यह नजारा बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े पोषित गाँव सिरसोती के टोला नकटू का है।पेट्रोल पंप के पास चाय दुकान के पीछे खड़ा पोल अचानक जमीन से नीचे गिर रहा था कि किसी सज्जन को दया आ गयी और उसने लकड़ी का एक खूंटा टेक लगा दिया जिससे पोल को सहारा मिल गया।मजेदार बात तो यह है कि इसी पोल और उपकरण से वर्तमान समय मे बिजली आपूर्ति की जा रही है जो आम जनजीवन सहित पशुओं के लिए जान का खतरा बना हुआ है।जनचर्चा पर गौरकरें तो आखिर कब तक बैसाखी पर बिजली आपूर्ति कर इंशानी जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा।कमोबेश यही हाल नेमना गाँव में है यहां पेड़ गिरने से एलटी लाइन का एबीसी केबिल झूल कर जमीन पकड़ लिया किसी ने उसको खींच कर पास के पेड़ में लपेट दिया है और यहां भी उसी से बिजली सप्लाई होती है।नेमना स्कूल से पहले एक दो पोल टूट कर गायब है पोल से पोल की दूरी कम होने के कारण एलटी लाइन जमीन से छः सात फिट ऊपर लटक रहे तार के सहारे बिजली सप्लाई की जाती है यहाँ कोई भी हाथ से पकड़ ले तो बड़ा हादसा होना सम्भव है।ग्रामीण अंचल में देखा जाय तो बकरिहवा फीडर में दर्जनों पोल टूट कर गायब है लटकते झूलते तार और जर्जर उपकरण से बिजली आपूर्ति चौबीस घण्टे हादसा को निमंत्रण दे रहा है जो शायद क्षेत्रीय लाइनमैन को पेट्रोलिंग के समय नही दिखाई देता होगा।लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर इसको दुरुस्त कराने की माँग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार