सोनभद्र

आकाशीय बिजली गिरने से आदिवासी किसान के आधा दर्जन पशु की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री में एक किसान पर दुखों का पहाड़ टूट गया. गुरुवार की देर शाम तेज गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान, आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब आदीवासी किसान के आठ पशुओं की मौत हो गई. मरने वालों में तीन दुधारू पशु, दो बैल और तीन बछिया की मौत होने से किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. किसान उन्हीं पशुओं का दूध बेचकर अपना गुजारा करता था.वहीं आदीवासी किसान उदित पुत्र लोचन बैगा ने बताया कि कल देर शाम को इतनी तेज अकाशीय बिजली गिर रही थी, जिसके डर से मेरा पूरा परिवार सहम गया था. लगभग 5 से 6 बार आकाशीय बिजली पूरे आसपास के इलाके में गिरी. डर की वजह से हम लोग घर से बाहर नहीं निकल पाए. किसान ने आगे बताया कि इसी दौरान अकाशीय बिजली गिरने का एक जोरदार आवाज हुई, उसके बाद मैंने घर में जाकर देखा तो लाइट का तार जल रहा था, साथ ही दो पंखा, एक टीवी तथा वायरिंग का तार जल रहा था. घर से कुछ दूर पशु चिल्ला रहे थे, शक होने पर जाकर देखा तो दूधारु पशु सहित आठ जानवरों की मौत हो गयी थी, जिस बैलों से मैं खेती किसानी करता था उनकी भी मौत हो गई

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App