सोनभद्र

फुलवार में खपड़ैल के मकान गिरने से बुजुर्ग की गई जान

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार में खपड़ैल के मकान गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मुनेश्वर कन्नौजिया पुत्र मानदेव उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी फुलवार ने नित्य दिन के भाति अपने कच्चे की खपड़ैल मकान में सोया हुआ था कि बुधवार के अर्धरात्रि में अचानक मकान गिरने से मलबे के नीचे दब गया जिससे मौके पर मौत हो गया। अल सुबह जब घर वालो ने घर गिरा हुआ देखा और उसके नीचे उक्त ब्यक्ति के दबे पड़े देखा तो कोहराम मच गया और दहाड़ मार कर रोने लगे।पास पड़ोस के मदद से काफी मस्कत से निकाला तो देखा कि कब का मौत हो चुका था। तो वही किसी ने ग्राम प्रधान दिनेश यादव को सूचना दिया मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को सूचना दिया मौके पर आनन फानन में पहुचे दुधी तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव कानूनगों लेखपाल व विंढमगंज पुलिस ने पहुच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। तहसीलदार ने परिवार के लोगो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिया कि शासन के तरफ से हर सम्भव सहायता प्रदान किया जायेगा। बता दे कि उक्त मृतक ब्यक्ति गरीब किसान हैं किसी प्रकार खेती किसानी व मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता था जिसके दो पुत्र है।ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि फुलवार ग्राम पंचायत में लगभग सैकड़ों गरीबो का घर इससे भी जर्जर स्थिति में है जो इस बारिश के मौसम में कब गिर जाय इसका कोई पता नही हैं जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा हैं।जिसे संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App