सोनभद्र

हर घर नल योजना के तहत टोटी से पानी न आने को लेकर प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी को लिखा पत्र

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अगोरी खास टोला चौरा में पाइप लाइन को लगे हुए लगभग 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है परंतु अभी तक हर घर नल योजना के तहत टोटी से पानी नहीं आ रहा है छात्र नेता प्रदीप यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनों के पश्चात अब बरसात में भी स्वच्छ व साफ जल ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है ऐसे सैकड़ो घर हैं जहां पर शुद्ध व साफ जल प्राप्त नहीं हो पाता है, स्वच्छ जल ग्रामीणों को ना मिल पाना चिंता का विषय बना हुआ है कई बार जनसुनवाई पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल पूरे गांव में टोटी से जल का आना प्रारंभ किया जाए ताकि आदिवासी इलाकों में भी स्वच्छ व साफ जल पीने के लिए ग्रामीणों को आसानी से मिल सके।
इस प्रदर्शन में छात्र नेता प्रदीप यादव, पप्पू भारती, गोविंद निषाद, हरिप्रकाश, रिशु निषाद, लल्लू, रमेश निषाद, रामचंद्र सिंह, श्रीधर, अखिलेश, मुकेश, राजाराम रमेश, विमल, बबूंदर बैगा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App