सोनभद्र

बंदरों ने ग्रामीणों को भीगने पर किया विवश खपरैल घरों की शामत,चलनी की तरह टपक रहे घर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर रेंज क्षेत्र के खैराही,किरवानी गांव में बंदरों के झुंड का आतंक इस कदर बढ़ा है कि लोग घर होते हुए भी बेघर वाली स्थिति में जीने को विवश है,लोगो के घर चलनी की तरह टपक रहे है,जिस कारण लोग न तो स्वयं को न ही गृहस्थी के समान को भीगने से बचा पा रहे है,बंदरों के झुंड को भगाने की सभी कोशिशें नाकामयाब साबित हो रही है,वही लगातार हो रही वर्षा समस्या को अधिक जटिल बना रही है।
उक्त गांव में बंदरों की टोली गर्मी के शुरुआती समय से गांव में जमी हुई है,गर्मी में जंगलों में पानी न होने से गांव में डेरा डाले बंदर अब गांव से भगाने पर भी नहीं जा रहे,भगाए जाने पर बानर घरों पर चढ़ खपरैल चूर चूर कर रहे है,जिस कारण बरसात का पानी घरों में गिर रहा है,मिट्टी की दीवार गिर रही है,ग्रामीण रामदास, बुधई ,शिव मंगल,परमेश्वर ने बताया कि जून में घर की मरम्मत में पच्चीस हजार से अधिक खर्च हुआ था, खपड़ा काफी मंहगा हो चुका है,मजदूरी बढ़ गई है जिस कारण कच्चे घरों की मरम्मत काफी खर्चीला हो चुका,पक्का मकान बनाने के लिए पैसे नहीं हैं,बंदरों के घरों पर दौड़ने से खपड़े टूट जा रहे है,ऐसे में घरों व गृहस्थी के समान बचाना चुनौती बन चुका है,गांव में जमे बंदर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है,ऐसे में हमारी आर्थिक स्थिति दैनीय होती जा रही,ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के लोगो से शिकायत करने पर पटाखे दागने,गुलेल से भगाने जैसे उपाय करने की सलाह दी जाती है जिसका उन पर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने,घरों की मरम्मत के लिए अनुदान देने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App