सोनभद्र

हैदराबाद कमाने गये युवक की मौत, शव पहुँचते ही घर में मचा कोहराम

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला तुमियाँ (कमरोघाटी ) निवासी अमेरिका उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र बंशीधर गोंड की तबियत खराब होने से हैदराबाद में बीते 24 जून 24 को मृत्यु हो गयी। जिसे लेकर एम्बुलेंस से उसके घर पहुँचा , शव पहुँचते ही घर में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार उक्त युवक घर में दो भाईयों में सबसे बड़ा था व उसकी शादी छ: महीने पूर्व हुआ था वहीं घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उक्त युवक कमाने के उदेश्य से हैदराबाद गया था जहाँ उनकी अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से मौत हो गयी । ग्राम प्रधान कुड़वा सुजीत यादव ने बताया कि उक्त युवक की मौत बीमारी की वजह से हैदराबाद ( तेलनांगना) में हो गयी थी जिसके क्रम में एम्बुलेंस शव को लेकर घर पहुँचा। घर वालों के द्वारा मुआवजा राशि की माँग करते हुए एम्बुलेंस रोक लिया गया था मौके पर ग्राम प्रधान कुड़वा व स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय ठेकेदार द्वारा कुछ सहायता राशि दिये जाने का अश्वासन दिया गया तत्पश्चात एम्बुलेंस को छोड़ा दिया गया और शव का अंतिम संस्कार को तैयार हुये। ग्रामीणों ने माननीय जिलाधिकारी से मृतक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि दिलाने की माँग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App