सोनभद्र

बस और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर बाल बाल बचे सवारी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक व बस की टक्कर में बस में सवार कुल 9 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का दुद्धी सीएचसी में इलाज चल रहा है। बस विंडमगंज से दुद्धी की तरफ जा रहा था कि जोरुखाड़ गांव में ट्रक ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री 35 वर्षीय संगीता देवी पत्नी राजकुमार निवासी किशुनपुरवा, 45 वर्षीय गोपाल गुप्ता पुत्र जितुराम गुप्ता निवासी सलैयाडीह, 53 वर्षीय रामध्यान पुत्र विक्रमा साव निवासी तुर्रा पिपरी, 12 वर्षीय चंदन पुत्र सुरेन्द्र कन्नौजिया निवासी खेमपुर , 45 वर्षीय रीना देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी फुलवार, 10 वर्षीय हिंमांशु पुत्र राधेश्याम कन्नौजिया निवासी खेमपुर, 55 वर्षीय पार्वती पत्नी लकठु सेठ निवासी खरौंधी, 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र नगीना तिवारी निवासी भवनाथपुर झारखंड, 45 अशरफ पुत्र मुहम्मद ख्वाजा निवासी भवर कुल 9 लोग बस में ट्रक से टक्कर होने के बाद घायल हो गए।घायल अवस्था मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App