सोनभद्र

प्राथमिक विद्यालय कर्री में आत्मरक्षा के लिए सिखाएं गए गुण

दुद्धी। प्राथमिक विद्यालय कर्री दुद्धी में 20 मई 2024 को ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। इन पांच दिवसीय शिविर का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रखना ,उन्हें खेल समेत अन्य गतिविधियों से जोड़ने और आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए किया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद एवं उपयोग किया। समर कैम्प के नोडल डॉ रमेश कुमार ने बताया कि इसमें भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, गृह शिल्प आधारित विभिन्न गतिविधियां कराई गई। बच्चों ने शिविर से बहुत सारी जानकारियां प्राप्त की। समापन कार्यक्रम में प्रखर समाज सेविका शुभा बहन जी के कर कमलों द्वारा बच्चों को उपहार ड्राइंग सेट एवं प्रमाण पत्र दिया गया। आदरणीय शुभा बहन जी ने प्राथमिक विद्यालय कर्री के समस्त बच्चों को उत्साहित किया और आगे बढ़ने की प्रेरणात्मक दिशा दी। विद्यालय के SMC अध्यक्ष श्री बेचू सिंह ने विद्यालय के समस्त स्टॉफ को सफल शिविर के संचालन हेतु बधाई दी। प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार ने समर कैम्प के सफल संचालन में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्या, दुद्धी विकास खंड के समस्त ARP के प्रति आभार प्रकट किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय शुभा बहन जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही जिसके लिए प्रधानाध्यापक द्वारा विशेष आभार प्रकट किया गया। समापन कार्यक्रम में शामिल श्री रामचंद्र जी, श्री देवनाथ भाई जी, श्री जगत जी ,बनवासी सेवा आश्रम के समस्त सम्मानित सदस्यों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया
Download App