सोनभद्र

पेड़ से लटककर युवक ने किया आत्महत्या

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) पेड़ से लटककर युवक ने किया आत्महत्या। विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दुरुह व जंगल,पहाड़ों से घिरा बासीन गांव में बीड़ी पत्ता की तुडान करने आए बभनी थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश खरवार उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र सूबेदार खरवार महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में बीड़ी पत्ता के दौरान हेतु आए मजदूरों में पानकुवर पत्नी जगदेव निवासी ग्राम धनखोर, म्योरपुर सूचना दी कि बीते एक सप्ताह से ग्राम वासिन में बैजनाथ के घर के सामने महुआ के पेड के निचे झोपड़ी में रह कर बिड़ी का पत्ता तोडने आये है हमारे साथ ही मेरे पतोहु सविता का भाई कमलेश खरवार पुत्र सुवेदार निवासी दवनाटोला थाना बभनी भी पत्ता तोड़ने आया था। आज भोर में जब हम सभी लोग पास के जंगल में बीड़ी पत्ता तोड़ने के लिए चले गए तो करीब 08.00 बजे मेरा नाती अखिलेश पुत्र रामाशंकर उम्र 13 वर्ष आकर सूचना दिया कि सविता का भाई कमलेश खरवार झोपड़ी के पास ही महुए के पेड की डाल मे अपने गमच्छे से गले मे फन्दा डाल कर फासी लगा लिया है।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के पश्चात अन्तपरीक्षण हेतु दुध्दि भेजो तथा कहा कि मृतक किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है इसकी छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि संवत कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App