सोनभद्र

प्रेमी युगल ने कुएं में कूद कर जान देने का किया प्रयास गांव वालों ने करा दिया शादी

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) प्रेमी युगल ने कुएं में कूद कर जान देने का किया प्रयास गांव वालों ने करा दिया शादी। गोंडी रिति रिवाज से हुई शादी। बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में विगत रात में दो युगल प्रेमी ने चालीस फ़ीट गहरे कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश किया लेकिन लड़की का भाई जो कुछ दुर पर सोया हुआ था ने देख लिया और शोर मचा कर घर वालों को जगा दिया।

लोगो ने सीढ़ी के माध्यम से दोनों को बाहर निकाला। कुएं में कूद ने लड़की को चेहरे पर काफी चोट लगी थी ।रात भर गांव वालों ने पंचायत कर दोनों के रजामंदी से रविवार की दोपहर गोंडी समाज के रिति-रिवाज से दोनों का विवाह करा दिया। जानकारी के मुताबिक लड़का दुद्धी क्षेत्र का रहने वाला था विगत दो वर्षों से युवती से उसका प्रेम संबंध था शनिवार को लड़का युवती से मिलने उसके घर आया दोनों आपस में मिलने के बाद यह फैसला लिया की हम दोनों साथ जी नहीं कर सकते हैं लेकिन साथ मर सकते यही सोच कर दोनों ने कूप में कूद कर जान देने की कोशिश की लेकिन लड़की का भाई ने उन्हें कूंए कुदते देख लिया और दोनों की जान बच गई।

रात भर चली पंचायत के बाद लड़का व लड़की के माता-पिता की मौजूदगी में ग्राम प्रधान व गोंड समाज के लोगों की मौजूदगी में दोपहर में दोनों प्रेमी की शादी कर दि गयी। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म रहा जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है वहीं लड़के के घर वाले लड़की को लेकर घर चले गये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App