सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच मे जुटी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के टोला रानीडीह में निर्माणाधीन पानी टंकी में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कारवाई में जुट गई। जानकारी के मुताबिक लोकेश पांडेय पुत्र नंदलाल पाण्डेय उम्र लगभग 31 वर्ष ग्राम रजहारा पलामू झारखंड का रहने वाला था जो रानीडीह में बन रहे हर घर जल योजना अंतर्गत पानी टंकी के निर्माण कार्य में कार्य करता था सोमवार को सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई काफी देरी के बाद कंपनी के लोगों को जब पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई साथ ही मृतक के परिजनों को सुचना दी गई परिजनों के पहुंचने के पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर
Download App