सोनभद्र

झारखंड यूपी बार्डर पर नोटो का जखीरा बरामद,चेकिंग के दौरान झारखंड स्क्वाड टीम ने 5 लाख नकद किया बरामद

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड यूपी बार्डर पर नोटो का जखीरा बरामद,चेकिंग के दौरान झारखंड स्क्वाड टीम ने 5 लाख नकद किया बरामद। विंडमगंज थाना क्षेत्र से सेट यूपी झारखंड सीमा पर स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान बीती रात्रि को दो वाहनों से ₹500000 बरामद हुआ है झारखंड फ्लाइंग स्क्वायड संदीप मद्धेशिया ने फोन पर बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुसार पड़ोसी राज्य की बिलासपुर विंढमगंज सीमा पर चेक पोस्ट में नियमित वाहन चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान बिलासपुर झारखंड चेक पोस्ट से बीते रात्रि में दो वाहनों से ₹500000 बरामद हुए हैं उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार और पुलिस टीम की उपस्थिति में यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत ओबरा के डिग्री कालेज रोड शिवनगर कालोनी निवासी कृष्ण गुप्ता के थार नामक वाहन से ₹400000 और रेलवे फाटक नगर उटारी के रहने वाले मंजीत कुमार चौधरी के निशान नामक वाहन से ₹100000 बरामद किया है वहां से नगदी की बरामद की सूचना मिलने पर एसडीओ नगर उटारी प्रभाकर मिर्धा, सीडीपीओ सत्येंद्र कुमार नारायण सिंह, बिशनपुर का फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी संदीप मद्धेशिया और नगर उटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने चेक पोस्ट पर जाकर मामले की छानबीन की। बकौल फ्लाइंग स्क्वायड मद्धेशिया बरामद राशि से संबंधित उचित दस्तावेज नहीं दिए जाने पर दोनों वाहनों से नगदी को जप्त कर चुनाव एक्सपेडिचर मानिटरिंग सेल के अध्यक्ष डीसी गढ़वा को अग्रतार कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है एक सप्ताह के भीतर नगदी राशि से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर एआईआर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App