सोनभद्र

मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुम्मा पर नमाजियों से जामा मस्जिद खचाखच भरी रहीं। रमजान के महीने के दिनों मे जुमा का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये। दोपहर बाद जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। बाद नमा लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ रोजा रखने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही चिलचिलाती धूप से बचने के लिये जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद व पूरी कमेंटी के मेम्बरों ने शामियाने लगाकर नमाजियों को राहत दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, नायब सदर नाजिम खान,हाजी मुख्तार अहमद, ईदू भाई सर्राफ,अंजुमन सेक्रेटरी महफुज आरिफ, डा मुन्ना,चिराग अली, रियाज अहमद, जुल्फेकार अहमद,एम एम खान, सरफराज अंसारी, सलीम कुरैशी,सराफतअली,भाईजान, सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App