सोनभद्र

जंगल की भूमि पर बिना सम्बंधित विभाग के अनुमति सड़क बना रही यूनाइटेड मेगा मूवर्स का कार्य रुका

अनपरा/सोनभद्र पिपरी वन क्षेत्र अंतर्गत वेलवादाह एवं कुलडोमरी ग्राम पंचायत में नियमों को दरकिनार कर वन विभाग ,राजस्व एवं खनन विभाग के बिना एनओसी के कुछ कास्तकारो से सांठ गांठ बैठाकर 10 रुपये के स्टाम्प पर सहमति पत्र लेकर यूनाइटेड मेगा मुवर्स कम्पनी की साँई सूर्या प्रोफेशनल सर्विस ने पाँच वर्ष तक की अवधि के लिये अस्थाई रोड का निर्माण करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब जांच का विषय यह है कि सम्बंधित विभाग इस पर कारवाई कर पायेगा। पिपरी वन क्षेत्र में यूनाइटेड मेगा मुवर्स कम्पनी के साँई सूर्या प्रोफेशनल सर्विस के द्वारा अस्थाई सड़क निर्माण कार्य का मौका पे दल बल के साथ पहुंचे पिपरी वन रेंज के रेंजर ने काम बंद करवाते हुए कानूनी कारवाई की बात कहा। बता दे कि जन चर्चाओं में है कि अनपरा की निजी कम्पनी द्वारा यूनाइटेड मेगा मुवर्स को पांच साल के लिए राख ट्रांसपोर्टिंग का कार्य दिया है। यूनाइटेड मेगा मुवर्स कम्पनी पूर्व में बने सड़क से ट्रांसपोर्टिंग ना करके कई किलोमीटर बचाने के चक्कर मे यूनाइटेड मेगा मुवर्स कम्पनी ने यूपी सरकार के जीरो टालरेंस की धज्जिया उड़ाते हुये नियमों को ताक पर रखकर आबादी के बीच से होते हुए नई कच्ची अस्थाई सड़क बिना सम्बंधित विभागों के अनुमति से बना रहा है। मौके पर पहुचे पिपरी वन रेंज के रेंजर राघवेंद्र कुमार ने कम्पनी को सख्त लहजे मे हिदायत दी कि बिना पक्की पैमाइश व वन विभाग कि अनुमति के कार्य कराया गया तो सभी मशीनों को सीज करते हुये मुकदमा दर्ज किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 20 से 30 मीटर वन विभाग के क्षेत्र में आ रही है शेष जमीन अनपरा विधुत गृह एवं कास्तकारों की पट्टे की भूमि है। वन क्षेत्र की भूमि काटकर प्लेन कर दिया गया जब इसकी जानकारी वन विभाग पिपरी रेंज को हुई तो विभाग मे हड़कम्प मच गया। आनन फानन मे वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जब देखा तो कम्पनी द्वारा वन विभाग की जमीन में कार्य कराया जा रहा था जिसे तत्काल रुकवा दिया गया। मौके पर पहुंचे पिपरी वन रेंज के रेंजर राघवेंद्र कुमार ने कम्पनी को सख्त लहजे मे हिदायत दी कि बिना पक्की पैमाइश व वन विभाग कि अनुमति के कार्य कराया गया तो सभी मशीनों को सीज करते हुए मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
बता दे कि ग्रामीणों की भी जमीन कम्पनी ने महज दस रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र के माध्यम से कुछ पैसे के लालच देकर
ले लिया है जिस पर बुद्धजिवियो ने चिंता जाहिर करते हुये आबादी के बीच से राख ट्रांसपोर्टिंग के गाइड लाइन का हवाला देते हुए कारवाई की मांग किया है।गौरतलब है कि वन राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण संसाधन है तथा राष्ट्रहित में यह आवश्यक है कि वनों की सुरक्षा की जाये। वही आत्माराम जायसवाल पुत्र गंगाधर जायसवाल सिदहवाँ, कुल्डोमरी, सोनभद्र का निवासी है। जो 10 रुपये के स्टाम्प पेपर अपनी एवं अन्य कई भूमि स्वामी द्वारा साँई सूर्या प्रोफेशनल सर्विस नाम की कम्पनी को पाँच वर्ष तक की अवधि के लिये अस्थाई रोड का निर्माण करने के लिये सहमति दे रखा है। जिस पर कम्पनी प्रबन्धन द्वारा बिना किसी विभाग के अनुमति के अस्थाई निर्माण कराया जा रहा था जिस पर एसडीएम सुरेश राय के निर्देश पर मौके का जांच करने के लिये गयी राजस्व टीम ने जांच कर अपना रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौपेगी तत्पश्चात कानूनी कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App