सोनभद्र
पूर्व मंत्री ने मृतक के परिजनों से मिलकर व्यक्त किया शोक संवेदना

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) अयोध्या धाम जाते समय बस दुर्घटना में मृतक हुए मेदिनिखाड़ निवासी 20 अशोक कुमार पुत्र सूर्यमणि पटेल के परिजनों ने मिलकर पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने गुरुवार को मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वाशन दिया|इस दौरान पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार सहित अवधनारायण यादव,राम औतार कुशवाहा मौजूद रहें| बता दे कि विंढमगंज से श्रद्धालुओं का जत्था 11 मार्च को रिजर्व वाहन से अयोध्या जा रहे थे कि भोर में रेहटी जलालपुर के समीप बस की एक ट्रक से टक्कर हो गयी और इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए थे वहीं मेदिनिखाड़ निवासी युवक अशोक कुमार ने ऑन स्पॉट दम तोड़ दिया था घटना में मृतक की माँ सीमा देवी ,दादी पनवा देवी और बहन अनुराधा भी घायल हो गयी थी|



