सोनभद्र

हाइड्रा के चपेट में आने से युवक की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख बंधे के पास पाइप लाइन का कार्य कर रहा श्रमिक हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार जलजलिया निवासी कुंजल यादव पुत्र गुलाब यादव मंगलवार की शाम अधौरा राख बंधे के पास एनटीपीसी रिहंद की राख निस्तारण के लिए लगायी गयी पाइप लाइन को रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था वही पाइप को उठाने के लिए पास ही हाइड्रा क्रेन से भी कार्य किया जा रहा था तभी अचानक श्रमिक कुंजल यादव हाइड्रा क्रेन के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी अन्य साथी श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और एनटीपीसी धन्वंतरि अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि ड्राइवर व हाइड्रा को कब्जे में ले लिया गया हैं और आगे की कार्यवाही हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App