सोनभद्र

रांची जा रहे 1 करोड़ के अवैध शराब के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) रांची जा रहे 1 करोड़ के अवैध शराब के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी पर अनवरत प्रहार के क्रम में सोनभद्र पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा 01 कन्टेनर ट्रक में लोड 1080 पेटी में 18720 बोतलों में 9720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड (शराब व कंटेनर ट्रक की कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ 10 लाख रुपये) बरामद कर 02 अन्तरप्रांतीय शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये गये प्रहारक अभियान की निरन्तरता में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी सर्विलांस व थाना राबर्ट्सगंज एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तैयार किये गये प्रभावी एवं अचूक आसूचना संजाल द्वारा प्राप्त इनपुट से दिनांक 09.03.2024 को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय 23.15 बजे वाराणसी-रॉबर्ट्सगंज राज्य मार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा व सर्किट हाउस के बीच में चेकिंग के दौरान खड़े 01 अदद कंटेनर ट्रक संख्या HR55S1638 में लोड 1080 पेटी में 18720 बोतलों में 9720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू (कुल शराब की अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये ) की बरामदगी कर ट्रक चालक सहित 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 171/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। आरोपी ने बताया कि हम लोग ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आकर चण्डीगढ़ से रांची (झारखण्ड) लेकर जा रहे थे ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 जितेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम लण्डी , थाना शाहबाद(मरकण्डा), जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा
2 संजीव कुमार पुत्र मेघराज, निवासी मुखोर, थाना जिगादरी, जनपद जमुनानगर हरियाणा

फरार आरोपी का विवरण
1 राकेश पाल नाम पता अज्ञात (वाहन स्वामी)

बरामदगी का विवरण
1 1080 पेटी में 18720 बोतलों में 9720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू (अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये) ।
2 एक कंटेनर ट्रक (अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये)
4 1 एन्ड्रायड मोबाइल व एक अदद कीपैड मोबाइल बरामद
5 नगद 1500

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना राबर्ट्सगंज
2 निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी स्वाट
3 निरीक्षक आबकारी रविनन्दन व अमित कुमार मय हमराही
4 अमित त्रिपाठी सर्विलांस प्रभारी
5 हे0का0 शशि प्रताप सिंह, का0 अजीत, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
6 हे0का0 प्रकाश सिंह, हे0का0 सौरभ राय, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम
7 हे0का0 चा0 नन्दलाल राम, हे0का0 अजय मौर्या, का0 रमेश गोंड थाना राबर्ट्सगंज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App