चोपन पुलिस ने एक ही परमिट पर अवैध खनिज का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ आरोपी को किया गिरफ्तार
चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन पुलिस ने एक ही परमिट पर अवैध खनिज का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ आरोपी को किया गिरफ्तार। चोपन पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह में ऐसे ही अलग- अलग तीन मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 52/2024 धारा- 419,420 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र झूलन कुमार निवासी ग्राम सिहर थाना तहलिया जनपद चन्दौली हालपता कम्हरिया मधुपुर थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 08.03.2024 को समय करीब 13.15 बजे चोपन बाजार से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।अभियोग का विवरण-1. मु0अ0सं0- 52/2024 धारा- 419,420 भादवि धारा 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 थाना चोपन जनपद सोनभद्रगिरफ्तार अभियुक्त का विवरण1. मनीष कुमार पुत्र झूलन कुमार निवासी ग्राम सिहर थाना तहलिया जनपद चन्दौली हालपता कम्हरिया मधुपुरथाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्षगिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-दिनांक- 08.03.2024, समय- 13.15 बजे, स्थान- चोपन बाजार थाना चोपन जनपद सोनभद्रगिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र2. व0उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र3. उ0नि0 परमानन्द यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र4. हे0का0 नागेन्द्र पटेल थाना चोपन सोनभद्र


