सोनभद्र

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न यशवीर सिंह ने विधि विधान के साथ किया हवन पूजन

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना परिसर मे नवनिर्मित हनुमान मंदिर मे हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह सहित मुख्य यजमान थानाध्यक्ष सपत्नी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने प्राण प्रतिष्ठा पूजन का संकल्प लिया। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। अनुष्ठान के प्रथम दिन मंगलवार को कलश पूजन बेदी पूजन के साथ शुरू हुआ दूसरे दिन अन्नाधिवास पुष्पाधिवास फलाधिवास सैय्याधिवास के साथ नगर भ्रमण किया गया तीसरे व और अंतिम दिन वैदिक रीति रिवाज के साथ विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई ।थाना परिसर में भव्य हनुमान मन्दिर के निर्माण से पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था प्राण प्रतिष्ठा में दूधी के उप जिलाधिकारी सुरेश चंद्र राय पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल सेवा समर्पण संस्थान आश्रम कारीडांड़ के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंदजी केंद्र प्रमुख गोपाल जी उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी वीर बहादुर सिंह भरत यादव अजय कुमार राम प्रकाश पांडेय , पूर्व प्रधान जुगुल किशोर चतुर्वेदी ,जगदीश सिंह बाबूराम गुप्ता रविशंकर गुप्ता आशीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार