सोनभद्र

पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र के निधन पर शोक

विंढमगंज ( सुमन गुप्ता ) विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा के निवासी इस्लाम कुरैशी उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय आफताब कुरैशी का निधन आज उनके पैतृक आवास पर इलाज के दौरान हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सन क्लब सोसायटी के संयोजक प्रभात कुमार ने मृतक इस्लाम कुरैशी के मृत आत्मा को शांति हेतु क्लब के सदस्यों के साथ 2 मिनट का मौन रखा। कहा कि इस्लाम कुरेशी उर्फ राजु बाबु बहुत ही मृदु भाषी व मिलनसार व्यक्ति थे इनके पिता आफताब अहमद कुरेशी दुद्धी ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे। यह समय-समय पर क्लब के द्वारा कराए जाने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया करते थे चाहे वह आर्थिक हो, शारीरिक हो या मानसिक हो उनके चले जाने से क्लब को भी अपूरणीय क्षति हुई है इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ओम प्रकाश सुमन कुमार पप्पू गुप्ता नंदलाल केसरी उदय जायसवाल संजय कुमार गुप्ता वीरेंद्र कुमार विकास कुमार अविनाश राजेंद्र गुप्ता महेंद्र गुप्ता डीसी मद्धेशिया अभिषेक प्रताप सिंह वकील शाहिद दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार