सोनभद्र

उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री नियुक्त किये सूरज ओझा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने दी बधाई

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र की बुधवार को न्यू प्रेम होटल, उरमौरा रावर्टसगंज में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के सभी पदाधिकारीयों से विचार बिमर्श के बाद संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सूरज ओझा जी को उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र का जिला महामंत्री नियुक्त करते हुये जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षय संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि, सूरज ओझा जी लगातार व्यापारियों के बीच रहते हैं और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहते हैं। युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि, सूरज ओझा छात्र जीवन से ही संघर्षरत रहे हैं, छात्र जीवन में भी उन्होंने अनेक संघर्ष किये है और युवाओं के हित की बात उठाते रहे हैं। इनके जिला महामंत्री पद पर चयन से समस्याओं के समाधान, संगठन एवं युवाओं के हित को बल मिलेगा। सूरज ओझा ने अध्यक्ष और सभी उपस्थित पदाधिकारियों को धन्यवाद किया और व्यपारियो को तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे , साथ ही आप लोगो के इस सराहनीय कदम से हमे कार्य करने पर और बल एवम ताकत मिलेगा , कार्यक्रम में बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चन्देल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, जिला से उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सुशील तिवारी, संदीप गुप्ता, आदि पदाधिकारी गण उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार