सोनभद्र

प्रयागराज को हरा कर आजमगढ़ बनी 39वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता।

आजमगढ़ की टीम को करन मिष्ठान भंडार लिलासी चौराहा के द्वारा प्रायोजित किया गया।

दो दिन रही लिलासी मे धूम, ग्रामीण स्तर में अक्षयवट त्रिपाठी कोहरथा बनी चैंपियन मुरता को फाइनल मैच में दी पटखनी।

आयोजन के दोनों दिन दूर दूर से आने वाले मेहमानों का लगा रहा ताता, सफलता पूर्वक संपन्न हुआ आयोजन।

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर क्षेत्र के लिलासी कला गांव में राजाचंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित 39वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 फरवरी को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आर्यावर्त बैंक शाखा लिलासी के प्रबंधक कमल कुमार पातर ने किया। श्री पातर ने अपने उद्घाटन संबोधन में खेल को सद्भावना एकता शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरुरी बताया।दो दिवसीय प्रतियोगिता में ग्रामीण 20 और 8 शहरी टीमों ने प्रतिभाग किया। नगरीय टीमों में रायपुर साई हास्टल छत्तीसगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज देव एकेडमी, आजमगढ़, गोरखपुर समेत कई टीम प्रतिभाग की थी। ग्रामीण टीमों में कोहरथा की टीम ने मूर्ता को क्रमशः 25-18 व 25-23 ग्रामीण विजेता का खिताब जीत लिया।समापन समारोह मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़,डा. एच पी सिंह प्रकाश पाली क्लीनिक, कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा उपस्थित थे। पूर्व विधायक हरिराम चेरो खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल बहुत ही जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्र में वालीबाल के बाद आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दिया,कहा कि हारना एवं जितना खेल का हिस्सा है इससे हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। हार से हमें जीतने की सीख लेनी चाहिए लेनी चाहिए,जीतने का प्रयास करना चाहिए।ग्रामीण स्तर के मैच में विशिष्ट अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान किया।वही शहरी टीमों का फाइनल मुकाबला रात्रि 9 बजे तक खेला गया, प्रयागराज को लगातार दो सेटो में 25- 22, 25- 23 से हराकर आजमगढ़ की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम को 15000रु. नगद समेत ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। उप विजेता टीम प्रयागराज को 11000 रूपये ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट के हीरो रहे आजमगढ़ के समीर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर लखन राम जंगली ने प्रतियोगिता में आए सभी खिलाड़ीयो एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आनंद जी, अशोक कुमार शर्मा, कमलेश पाण्डेय, डा.लवकुश प्रजापति, जयंत प्रसाद ,रविकांत गुप्ता ,रामनरेश जायसवाल ग्राम प्रधान लिलासी, आशीष गुप्ता, राम लखन यादव , विद्यालय के समस्त स्टाफ समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Download App