सोनभद्र

दुद्धी कोतवाली में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का कराया गया अभ्यास

असलहों की साफ-सफाई व दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन

आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस ने कसी कमर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कोतवाली दुद्धी में रविवार को दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास पुलिसकर्मियों को कराया गया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कोतवाली रजखड़ के परिसर में दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए गए। इस दौरान आधुनिक हथियारों के संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागी पुलिस के जवानों को बताया कि किस तरह दंगाइयों और बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों व दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन को चलाने के बारे में जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर नागेश सिंह ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा, एसआई मिट्ठू प्रसाद, रामअवध, संजीव राय, रामदुलार सहित सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सद्व्यवहार बनाए रखने के भी गुर दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन