सोनभद्र

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वालंबन बनाने हेतु ऋण मुहैया करा कर उनके उज्जवल भविष्य को बनाने के लिये बैठक हुआ

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) मेदनीखाड में आज इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अलख नारायण के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण योजना ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वालंबन बनाने हेतु ऋण मुहैया करा कर उनके उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए एक बैठक अमन ग्राम विकास कार्यालय पर की गई। बैठक में मेदनीखाण पंचायत से लगे आसपास के ग्राम पंचायत से स्वयं सहायता समूह से नीलू स्वयं सहायता समूह, अंश स्वयं सहायता समूह, पूजा स्वयं सहायता समूह, श्री राम स्वयं सहायता समूह, भोला स्वयं सहायता समूह, शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह सहित 10 समूहों की बैठक की गई जिसमें मौके पर 7 समूहों को चयनित करते हुए 10 लाख 50 हजार रुपए का ऋण दिया गया। ताकि इन समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। मौके पर शाखा प्रबंधक अलख नारायण ने समूह के मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं का उत्थान व विकास करने के लिए बैंक के द्वारा समय-समय पर चयनित समूहों को बैक के द्वारा धन मुहैया कराई जा रही है ताकि आप महिलाएं समूह के माध्यम से एक साथ जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उत्पन्न करेंगे तथा अपने परिवार समेत आसपास के लोगों को भी जिओकोपार्जन में सुविधा देने का काम करेंगे इस मौके पर क्लस्टर अमित कुमार, ऑपरेटर अनिल कुमार, बैंक सखी शिखा देवी, रंजूषा देवी, निर्मला देवी मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन