सोनभद्र

परिवारिक कलह से छुब्ध चार बच्चों की माँ ने लगाई फांसी हालत गम्भीर,रेफर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर ग्राम पंचायत के टोला बेलहवाँ में एक चार बच्चे की माँ ने घरेलू विवाद से छुब्ध होकर सोमवार शाम घर के पीछे पेड़ के सहारे फाँसी लगा ली। जानकारी के अनुसार चुल कुंवर पत्नी सीताराम बैगा उम्र 45 की एक दिन पूर्व घर मे खाना बनाने को लेकर आपसी विवाद हुआ था इसी से क्रोधित चुल कुंवर ने सोमवार शाम को घर के पीछे पेड़ में फाँसी लगा कर आत्महत्या की कोशिश की इस दौरान परिजनों की जब नजर पड़ी तो तत्काल दौड़ कर फाँसी के फंदे को काट कर नीचे उतार पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुँची डायल 112 नम्बर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए महिला को उठा कर तत्काल एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।बताया गया कि महिला की अभी सांस चल रही थी। महिला चार बच्चों की माँ बताई जा रही है।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी ठीक है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार