सोनभद्र

अधेड़ हत्या का बभनी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर हुआ हत्या आरोपी गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) अधेड़ हत्या का बभनी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर हुआ हत्या आरोपी गिरफ्तार। वादी मुकदमा जुगुल प्रसाद पुत्र रामपति गोड़ निवासी रम्पाकुरर झपरा टोला बभनी ने लिखित सूचना दिया कि मेरे पिता रामपति गोड़ मुझसे अलग घर से दुरी पर पन्नी की झोपड़ी बनाकर रहते थे जिनके साथ आरती पुत्री शिवशंकर भुईया निवासी सुन्दरी थाना दुद्धी सोनभद्र उम्र 19 वर्ष रहती थी जो मेरे पिता की देखभाल करती थी। मेरे गांव का ही अखिलेश पुत्र भगवानदास गोड़ आरती से प्रेमालाप कर रहा था कि मेरे पिता ने देख लिया तो अखिलेश को वहा से भाग गया । शोर होने पर मै पिता के पास गया तो पिताजी ने मुझे दोनो के सम्बन्ध मे बताया। पिता ने बताया कि बोल रहा था कि हम लोगो के बीच में आओगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। रात्रि मे मै सो रहा था अचनाक मेरी रात्रि करीब 2 बजे निद खुली तो मै पिता के झोपड़ी पर पहुचा देखा कि अखिलेश मेरे पिता के सर पर कुल्हाड़ी से मार रहा था मैने आवाज दिया तो बगल में सो रही आरती जग गयी और अखिलेश कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मुकदमा अपराध संख्या 22/2024 आईपीसी की धारा 302/504/506 भादवि बनाम अखिलेश गोंड पुत्र भगवानदास गोंड निवासी ग्राम रम्पाकुरर झपरा टोला थाना बभनी का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में बभनी थानाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी पुलिस बल के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रम्पाकुरर में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की वांछित अभियुक्त अखिलेश रम्पाकुरर तिराहे पर छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में खड़ा है मुखबिर की सूचना पर रम्पाकुरर तिराहा से अखिलेश गोंड़ उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी को घटनास्थल से बरामद कर आरोपी को जेल भी दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी थाना बभनी सोनभद्र
2.हे0का0 भरत यादव थाना बभनी सोनभद्र
3.हे0का0 प्रदीप सिंह थाना बभनी सोनभद्र
4.हे0का0 राजेन्द्र गौतम थाना बभनी सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार