सोनभद्र

रेलवे ट्रैक के बगल में गंभीर अवस्था में घायल युवक मिलने से मचा हड़कम्प

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बग्घानाला के पास रेलवे ट्रैक के बगल में गंभीर अवस्था में घायल एक युवक के मिलने के बाद हड़कम्प मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना अंतर्गत बग्घानाला के पास चोपन व बिल्ली रेलवे जंक्शन के बीच में स्थित पोल सांख्य 138 के 01 पास शुक्रवार की भोर रेलवे ट्रैक के बगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक युवक जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष पड़ा मिला । घायल युवक के पास उसका पिट्टू बैग मिला । घायल युवक के सिर में चोट लगने की बात बताई जा रही है, जिससे वह बेहोशी की हालात में था। रेलवे की पेट्रोलिंग टीम ने घटना की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन व आरपीएफ पुलिस को दी । आरपीएफ पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस व डायल 112 को सूचना दिया गया । मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस द्वार घायल युवक को सीएचसी चोपन भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार