सोनभद्र

दिनेश प्रकाश पांडेय का शराब माफियाओ पे चला डंडा 5 लाख के शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र दिनेश प्रकाश पांडेय का शराब माफियाओ पे चला डंडा 5 लाख के शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार। एक पिकअप से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 5 लाख 15 हजार) बरामद। आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व मे शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय के मार्गदशन मे शक्तिनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तेलगांव बार्डर से कुटरचित नंबर प्लेट लगी पिकअप वाहन संख्या UP65KT0173 से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 15 हजार रुपये) बरामद कर मौके से 2 शराब तस्कर योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र शंकर यादव निवासी कंजहित थाना देवगाव आजमगढ़, ज्ञानप्रकाश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी महुरा थाना धीना चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 24/2024 धारा- 60/63 Ex. Act व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण
1. कूटरचित नंबर प्लेट लगी एक अदद पीकप वाहन संख्या- UP65KT0173 ।
2. 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 15 हजार)
3. दो अदद मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. व0उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मनीष द्विवेदी थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 योगेन्द्र यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 पंकज यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान