सोनभद्र

जनता मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है- राज वर्मा

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिये बीजेपी ने गांव चलो अभियान शुरू किया है। पूरे देश में चल रहे इस अभियान में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोदी जी के दूत व गारंटर बनकर आमजन के बीच जनसंपर्क शुरू कर दिए हैं। इस अभियान के तहत रेणुकूट में भी भाजपा जन भी जनता के बीच अपना संपर्क तेज कर दिए हैं। रेणुकूट में इस अभियान को गति देते हुए भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में इस देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है चाहे वह किसानों की समृद्धि का विषय हो, चाहे राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा का विषय हो, चाहे अंत्योदय के मूल मंत्र द्वारा गरीबों के उत्थान का विषय हो, चाहे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सबको आगे बढ़ने का विषय हो, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व परिवर्तन हो, चाहे नारी शक्ति वंदन अथवा मातृ शक्ति को संबल बनाने की दिशा में किए हुए अभूतपूर्व कार्य हो, या भारत की आस्था का सम्मान करते हुए राम राज्य की परिकल्पना की दिशा में किए हुए कार्य हो। हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं।आज देश देश के हर कोने से, हर नगर से, हर गांव से, हर बूथ से जनता माननीय मोदी जी को पुनः वोट देकर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस अवसर पर मंडल मंत्री अशोक सोनी, प्रेम शंकर रावत, माया गुप्ता, अरुण सिंह, पिंकी राय, रितेश सोनी, बृजेश चौहान सुनीता वर्मा एवं दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार