सोनभद्र

विकास और समस्याओं को लेकर सीएम से मिले राज्यमंत्री संजीव व चेयरमैन उस्मान अली

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ व नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने मुलाकात की। क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने भी मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया। मंत्री ने इन मांगों से संबंधित एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने विधायक की विभिन्न मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से कई बिन्दुओं पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि मुख्यमंत्री को नगर की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया है। साथ ही नगर के विकास के लिए धनराशि की मांग की गई है।नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर नगर के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिनमें प्रीतनगर सहित विभिन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सुनकर सभी समस्याओं का उच्च प्राथमिकताओं और त्वरित गति से सभी समस्याओं का निदान कराने की बात कही है। इस दौरान वनवासी कल्याण समिति के सम्पर्क प्रमुख मनीराम पाल, सुखनन्द चौरसिया रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार