सोनभद्र

फांसी लगाकर युवक ने दी जान जांच में जूटी पुलिस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा टोला राजो निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात्रि अपने घर में गमछा के सहारे बडेर में लटक कर आत्महत्या कर लिया ।शनिवार की सुबह परिजनों को जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना ग्राम प्रधानपति बिनोद भारती ने बीजपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि दिलीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामकेश्वर ग्राम सभा जरहा टोला राजो पारिवारिक उलझनों की वजह से तनाव में रह रहा था उसने पड़ोस के किसी मांगलिक कार्य क्रम में भोज खाकर घर रात्रि में आया और सोने चला गया जब सुबह परियोजना में ड्यूटी जाने के लिए नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो दिलीप का शव फांसी के फंदे पर लटका देख दहाड़ मार कर रोने चिल्लाने लगे आवाज सुन कर आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की करवाई के पश्चात पोस्टमार्टम करने के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया वही पुलिस अन्य पहलुओं की जांच और विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन