सोनभद्र

500 लोगों को मिला नेत्र ज्योति

गीतांजलि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मिश्रा पालीक्लिनिक एवं नर्सिंग होम बैढ़न में पिछले अक्टूबर महीने से लगातार अंधत्व निवारण हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत अभी तक लगभग 500 लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के उपरांत नेत्रज्योति प्राप्त हुई है। यह कार्यक्रम आगे भी संचालित होता रहेगा इसके लिए गीतांजलि वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एवं मिश्रा पॉली क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर डी के मिश्रा ने बताया कि जो भी वृद्धजन मोतियाबिंद जैसी बीमारी से परेशान है वह अपना पहचान पत्र लेकर के किसी भी दिन हॉस्पिटल में आ सकते हैं और उनका पूरा इलाज दवाइयां चश्मा रुकने और खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। इस वर्ष लक्ष्य है कि पूरे जिले से कम से कम 1500 रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा सके। इस पुण्य के कार्य में डॉक्टर के एल पांडे ,डॉक्टर विजय, डॉक्टर प्रसाद ,तारामती, सुनीता शाह, आशीष चौबे, कपिल देव ,अजय त्रिपाठी एवं सभी नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन