सोनभद्र

लोगो को सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर जागरूक किया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) लोगो को सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर जागरूक किया। विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंडमगंज बाजार के विभिन्न गलियों, तिराहा, चौराहा पर स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के मध्य नजर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए आज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी व मंत्री रवि जायसवाल ने दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें जागरूक किया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक में व्यापारियों को जागरुक करते हुए कहा कि पूरी रात थाने के पुलिसकर्मी व होमगार्ड के द्वारा बाजार के हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, रामलीला ग्राउंड, साहू चौक ,सब्जी मंडी, वीआईपी गली, मनिहारी गली, मां काली मंदिर चौक,बैंक रोड, सीता मोड चौक के विभिन्न रास्तों पर गस्त कराई जाती है समय-समय पर मैं खुद भी गस्त करने वाले टीम की निगरानी रात्रि में किया करता हूं। इसके अलावा आप सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने प्रतिष्ठानों को चोर उचक्का से सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रबंध करें। ताकि पुलिस और आप सभी व्यापारियों के सहयोग से चोर उचक्कों पर नकेल कसी जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान