सोनभद्र

रेणुकूट चाचा कालोनी में बड़े धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा के द्वारा चाचा कालोनी स्थित दुर्गा पूजा के मैदान में भव्य रूप से 75 वा गणतंत्रता दिवस मनाया गया, सूरज ओझा ने नगर के समस्त दुकानदार भाईयो के साथ – साथ नगर के नागरिकों को भी 75 वा गणतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई दी ,मुख्य अतिथि क्राइम ब्रांच से आए श्री राम यादव ने झंडा फहराया।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मंच संचालन शेख जलालुद्दीन पत्रकार ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान,हमारे अधिकार,कर्तव्य,नारी अधिकार, समता, अनिवार्य शिक्षा, कानूनी समानता, नागरिकों की संप्रभुता, व्यक्ति की गरिमा, और लोग कानून का पालन,नारी अधिकारों के प्रति सचेत हो।देश में समानता की व्यवस्था स्थापित हो, कहकर अपनी बाते पूरी की,
” अपनी आजादी का सुनहरा इतिहास है
इस भूमि पर हर जाति धर्म का वास है
आओ मिलकर संप्रभुता का पर्व मनाएं
गणतंत्र जन जन का अटूट विश्वास है”
विशिष्ठ अतिथि उमेश ओझा जी में अपने संबोधन में कहा कि ” पूर्ण स्वतंत्रता का यह पावन पर्व आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं , आज के दिन हम पूर्ण रूप से संप्रभु बने। हर भारतवासी की गरिमा और सम्मान के साथ अवसर की समता के अधिकार मिला।
” आजादी से जीना आसान होगा
यहाँ हर जाति धर्म समान होगा
सपना था कानून लिखने वालों का
की हर भारतवासी इंसान होगा ”
देश के शहीदों का बस यही एक सपना था।आज हम उस सपने को पूरा करें।इंसानियत के रास्ते पर चलते हुए अपनी कानून व्यवस्था को बनाए रखें।यही हमारा संकल्प रहे,
26 जनवरी का यह पावन दिवस सुनहरा इतिहास संजोए हुए हैं। 26 जनवरी 1950 को जब भारत लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना तो देश के हर नागरिक के लिए एक उत्सव था। ये दिन हर भारतवासी के लिए एक स्वतंत्र और गरिमामयी जीवन था।
विविधता में एकता का प्रतीक भारत की सांस्कृतिक विरासत बहुत महान है।भारतवर्ष कोटि कोटि सामान्य जन के खून पसीने आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की सामूहिक शक्ति है।
” भारत में समाज अनेक मगर भाव एक हैं।
भारतीय पंथ अनेक लेकिन लक्ष्य एक है।
भारत में अनेक भाषाएं है फिर भी अभिव्यक्ति एक है।
भारत के रंग अनेक मगर तिरंगा एक है।
भारत‌ में राज्य अनेक मगर राष्ट्र एक है। ”
आज हमें भारतीय गणतंत्र की मर्यादा और इसके विराट अस्तित्व के प्रति समर्पण की जरुरत है
” आओ प्रभु से हम दुआ मांगे
जिंदगी जीने की अदा मांगे
अपनी खातिर तो बहुत मांगा है
आओ आज सबके लिए भला मांगें, ”
उपस्थितों में कृष्ण उपाध्याय, रामकुमार गुप्ता, राकेश सोनी, सुशील गुप्ता, उमा विश्वकर्मा , ठेकेदार राजकुमार , रमन वर्मा, राकेश ओझा, फिरदौस , सुशील तिवारी रेणुकूट ब्यारमंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने अपने संबोधन में बताया की
गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रप्रेमकी ऊंचाइयों पर ले जाता है यह दिन हमें याद दिलाया है उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का जिन्होंने अंग्रेजों की सदियों की गुलामी से मुक्ति का सूर्योदय दिखाया भारतीय गणतंत्र का आज 75 वा उत्सव है इस बार यह उत्सव विगत वर्षों की तुलना में भिन्न और विशेष है।इसका मुख्य कारण है कि 5 दिन पूर्व 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर आस्था का महाउत्सव आयोजित किया गया था इस ऐतिहासिक आयोजन में देशवासियों के अतिरिक्त विदेशों में प्रवासी भारतवासियों ने भी सहभागिता की।आस्था का सैलाब क्षीण नही हुआ है बलिक पूरे देश से यह निरंतर उमड़ता ही जा रहा है ऐसे माहौल में गणतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है इसलिए इसका उत्साह और उमंग कई गुना बढ़ गया है गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय उत्सव है जबकि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आस्था का महाउत्सव है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा...
Download App