सोनभद्र

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत म्योरपुर कस्बे के मुख्य स्थानों पर लगाये गए सीसीटीवी कैमरे

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय कस्बे के मुख्य चौराहों पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायत म्योरपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल व प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कस्बे के गुरुद्वारा मोड़,मुख्य चौराहा,लिलासी मोड़,हनुमान मंदिर सहित पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लग चुका है।कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों पर नज़र रखी जायेगी ।पुलिस द्वारा भी सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने हेतु ग्राम प्रधानो से कहा गया है।सभी ग्राम पंचायतों में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने है जिससे अपराधियो में डर बना रहे और अपराध पर प्रभावी अकुंश लग सके।सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की शुरुवात म्योरपुर ग्राम पंचायत से हो चुकी है और सीसीटीवी कैमरे से लैस होने वाला म्योरपुर प्रथम गांव बना है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार