सोनभद्र

परीक्षा पर चर्चा के लिए 23 जनवरी को होगी पेंटिंग प्रतियोगिता जिले के 17 विद्यालयों के 100 विद्यार्थी होंगे शामिल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) बोर्ड के परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का तनाव दूर करने के लिए 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे इससे पहले छात्र छात्राओ को परीक्षा के डर से मुक्त करने के लिए 23 जनवरी 2024 को पराक्रम दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा
केंद्रीय विद्यालय संगठन के 500 विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे सोनभद्र जिले में इसका नोडल केंद्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन को बनाया गया है नोडल अधिकारी श्री अमरनाथ प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड द्वारा संचालित कल 17 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्र शामिल होंगे विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग का आकलन करेंगे और श्रेष्ठ पेंटिंग के लिए चयनित पांच विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्रमाण पत्र व पुस्तक देखकर सम्मानित किया जाएगा शेष प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन