सोनभद्र

धान की भूसी में छुपाकर ले जायी जा रहे 15 लाख का शराब राजेश सिंह ने किया बरामद

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) धान की भूसी में छुपाकर ले जायी जा रहे 15 लाख का शराब राजेश सिंह ने किया बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण मे पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक ट्रक में धान की भूसी में छुपाकर ले जायी जा रही इम्पीरियल ब्लू/मैकडावल की कुल 7125 शीशी/बोतल में कुल 2362 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानिक कीमत लगभग 15 लाख रुपये) को बनदेवी मंदिर के ऊपर पहाड़ी से बरामद किया गया। वाहन ट्रक चालक/वाहन स्वामी अंधेरा व घना कोहरा का लाभ उठाते हुए मौके से भाग गया है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 11/2024 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व 419, 420 भादवि बनाम वाहन स्वामी वाहन चालक अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर कारवाई किया गया है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
01. प्रभारी निरीक्षक राजेश थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र मय।
02. अपराध निरीक्षक रामसिंह यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
03. आबकारी निरीक्षक रविनन्दन, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार