सोनभद्र

म्योरपुर में असहाय और गरीबों को किया गया कंबल वितरण

दीन दुखियों का मदद सबसे पुनीत कार्य __ब्लॉक प्रमुख

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को राजस्व विभाग के माध्यम से ठंड में 50 ठिठुरते गरीबों असहायों कंबल का वितरण ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल के हाथो कंबल वितरित किया ।मौके पर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने कहा की शासन राजस्व विभाग के माध्यम से गांव के गरीब असहाय

जनता के लिए कंबल वितरित कर रही है यह पुण्य का काम है। कहा की आदिम युग से हम भारतीयों की संस्कृति रही है कि हम एक दूसरे को मदद करते रहते हैं।इससे जरूरत मंदो की सहायता भी हो जाता है और मदद देने वाले को सुकून भी मिलता है। कहा कि ठंड हो या प्राकृतिक आपदा हो सक्षम लोगो को चाहिए कि वे असहायों की मदद करे।मौके पर लेखपाल अनिल मौर्या,गणेश जायसवाल, सुधीर कुमार, ग्राम रोजगार सेवक भुपेंद्र गुप्ता , पंचायत सहायक आयुषी जायसवाल ग्राम पंचायत सदस्य ,और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार