सोनभद्र

रायपुर पुलिस ने 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को 4 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को 4 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे सदर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रायपुर पुलिस टीम के अथक प्रयास से बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो पिकप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय 02 अभियुक्तों को 37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 04 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 13.01.2024 को प्रातः 06.40 बजे चेकिंग के दौरान थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम बनबहुआर के मझुई शिकारपुर रोड से बिना नम्बर प्लेट बोलेरो पिकप वाहन में लदे 02 बोरियों में कुल 37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.कुन्दन कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम अरार, थाना गोपालगंज, जनपद गोपालगंज, बिहार उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2.अफरोज आलम पुत्र सगीर आलम निवासी ग्राम तिरविरवा, थाना गोपालगंज, जनपद गोपालगंज, बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष ।

वांछित अभियुक्त
1.वाहन चालक नाम-पता अज्ञात ।

बरामदगी का विवरण
1.37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 04 लाख रुपये) ।
2.बिना नम्बर प्लेट 01 अदद बोलेरो पिकप ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम
1.थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 श्री मिथिलेश कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 विनोद कुमार यदव, हे0का0 सुबेदार यादव, हे0का0 जयप्रकाश गौड़ थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार